Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान राज्यसभा चुनाव कांग्रेस के लिए सिरदर्द: बुजुर्गों की लंबी कतार, युवाओं को भी इंतजार, जानें किसके नाम लगेगी लाॅटरी 

जयपुर

राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए पर्चा दाखिल करने का आज दूसरा दिन है, लेकिन कांग्रेस के लिए उम्मीदवारों का चयन एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। राज्यसभा के लिए पार्टी की स्थिति एक अनार सौ बीमार जैसी है। ऐसे में उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस आलाकमान को राजनीतिक समीकरण साधने के साथ ही गहलोत-पायलट गुट की सियासी खींचतान को थामने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, सचिन पायलट ने 3 सीट जीतने का दावा करने की बात कहकर गहलोत गुट से सुलह के संकेत दे दिए है। उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस ने 50 फीसदी सीटें युवाओं को देने का ऐलान किया था। दूसरी तरफ पार्टी की वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने का दबाव है। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस बुजुर्ग और नई पीढ़ी के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद कर रही है। राजस्थान से राज्यसभा जाने वाले की बड़ी सूची है। राजस्थान से बाहर के नेताओं में जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के नाम की चर्चा में चल रहे हैं।