जयपुर
राजस्थान विधानसभा में आज अनुदान मांगों की बहस के दौरान लक्ष्मीनारायण के मंदिर पर बनी मजार हटाने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सभापति राजेंद्र पारीक की दखल के बाद मामला शांत हुआ। देवस्थान विभाग की अनुदान मांगों पर सांगानेर से भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने मजार हटाने की मांग की। लाहोटी ने आरोप लगाया कि देवस्थान विभाग की लापरवाही के कारण लक्ष्मीनाराण मंदिर पर मजार बना दी गई। मंदिर की छत पर हरा रंग पोत करके मजार बनाने से हमारा भाईचारा समाप्त हो रहा है। शिव मंदिर का खुलवाया जाए।
कांग्रेस विधायक गंगादेवी ने जलदाय मंत्री को घेरा
लक्ष्मीनारायण मंदिर से मजार हटाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक मदन दिलावर ने भी सदन में हंगामा किया। दिलावर ने अशोक लाहोटी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि लक्ष्मीनारायण मंदिर मजार हटाई जाए। हंगामा होने पर सभापति राजेंद्र पारीक के दखल के बाद सदन में मामला शांत हुए। विधानसभा में सीएम सलाहकार बाबूलाल नागर ने कहा कि रीको में दलितें का आरक्षण खत्म करने का षडयंत्र किया जा रहा है। बाबू लाल नागर ने कहा कि खनिजों में भी दलितों को आरक्षण मिलना चाहिए। दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक गंगादेवी ने जलदाय मंत्री महेश जोशी पर भी जमकर निशाना साधा। गंगादेवी ने कहा कि बीसलपुर परियोजना से बगरू नगरपालिका और क्षेत्र के 31 गांवों तक पानी पहुंचाने की घोषणा पर पिछले दो साल से कोई काम नहीं हुआ है।