Tuesday, July 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: शराब की दुकानों के लिए नीलामी की प्रक्रिया 22 मार्च से, पिछले साल लगी थी 510 करोड़ की बोली

जयपुर

राजस्थान में 22 मार्च से 5195 शराब दुकानों के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए आबकारी विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। आवेदक को नीलामी में शामिल होने के लिए दुकान का चयन कर उसकी श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस जमा करनी होगी। नीलामी में 10 हजार के गुणक में बोली बढ़ा सकेंगे। नीलामी प्रक्रिया 22 मार्च से लगातार 4 दिन तक रोज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 7665 शराब दुकानों का आवंटन किया जाना है। कुल दुकानों में से एक तिहाई शराब की दुकानों का नवीनीकरण हो गया है। बची हुई 5195 शराब दुकानों का आवंटन ऑनलाइन नीलामी के जरिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले कुईंया गांव के लिए शराब की दुकान की बोली  510 करोड़ में समाप्त हुई थी।