Tuesday, July 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत-पायलट मुद्दा उछलने के आसार, कांग्रेस नेतृत्व राजस्थान में कर सकता है बड़ा फेरबदल

जयपुर

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राजस्थान में बड़ा फेरबदल हो सकता है। कांग्रेस नेतृत्व के सामने राजस्थान को बचाना बड़ी चुनौती है। सचिन पायलट एक बार फिर पीसीसी चीफ बनाए जा सकते हैं। विधानसभा चुनावों में पायलट के नेतृत्व में ही राजस्थान में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। लेकिन अशोक गहलोत सीएम बनने में कामयाब रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली जाएंगे। सीएम गहलोत जयपुर से 11.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नई दिल्ली में आज 4.30 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। कांग्रेस आलाकमान  ने 5 राज्यों में हुई हार पर मंथन के लिएए CWC की बैठक बुलाई है।