Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: सूख गए कुएं, हैंडपंप खराब… गहलोत के मंत्री भजन लाल जाटव के गांव में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

भरतपुर।

राजस्थान के भरतपुर जिले में जहां पानी संकट हमेशा बरकरार रहता है, वहीं खासकर गर्मियों का मौसम आते ही पानी की किल्लत ज्यादा बढ़ जाती है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पानी की तलाश के लिए काफी दूर तक भटकती हैं।

कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव के विधानसभा क्षेत्र वैर के गांव धरसोनी में इन दिनों पानी की किल्लत बढ़ गई है। इस गांव में करीब 200 परिवारों की बस्ती है जहां जलदाय विभाग के करीब 8 हैंडपंप हैं, जो सभी खराब पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं इस गांव में जलदाय विभाग की बोरिंग भी है मगर करीब 1 महीने से बंद पड़ी हुई है। पानी संकट को लेकर ग्रामीण इसकी शिकायत मंत्री भजन लाल जाटव से भी कर चुके हैं मगर कोई फायदा नहीं हो सका। उधर महिलाएं सुबह और शाम को पानी की तलाश के लिए जंगल में भटकती हैं और जहां कहीं भी पानी मिलता है पानी लेकर आती हैं। 

सूख गए इलाके के कुएं
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में एक महीने से पानी संकट बरकरार है क्योंकि सभी हैंडपंप खराब हो चुके हैं और जलदाय विभाग की बोरिंग भी खराब पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने कहा, ‘पानी की मांग के लिए हमने अधिकारियों और मंत्री से भी कहा लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।’ इस इलाके में जल स्तर काफी नीचे है इसलिए जो पुराने कुएं हैं उनमे भी पानी इस मौसम में सूख जाता है।