जयपुर
राजस्थान विधानसभा सत्र में आज कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा स्पीकर सीपी जोशी से उलझ गए। मामला आदिवासियों और दलित बच्चों की छात्रवृत्ति से जुड़ा था। स्पीकर जोशी ने विधायक को सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी। इस पर विधायक रामनारायण मीणा की स्पीकर जोशी से जमकर बहस हुई। विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि सवाल पूछना हमारा विशेषाधिकार है। जवाब में स्पीकर जोशी ने कहा कि मैं इसकी अनुमति नहीं दे सकता। अप्रसांगिक सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आप वरिष्ठ सदस्य है। आप से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं है। इसके बाद राम नारायण मीणा फिर बोलने लगे। स्पीकर जोशी और विधायक रामनारायण मीणा के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।