Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: हाथ के बदले हाथ! 20 साल बाद युवक ने बेरहमी से लिया हत्या का बदला

उदयपुर

बीस साल बाद एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर बदला लिया। उसने आरोपी का उसी तरह कत्ल किया जिस तरह से उसके पिता का हुआ था। घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है। यहां के सराड़ा थाना क्षेत्र के सल्लाड़ा इलाके में रविवार को इस भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्व उप सरपंच चंदन सिंह को बीच रास्ते में रोककर उसके दोनों हाथ के पंजे अलग कर दिया गया और फिर बाद में उनका गला रेंत डाला गया। मौके पर ही पूर्व सरपंच की मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम हो सका।

यह थी घटना : 

ग्राम पंचायत सल्लाड़ा के खेतावत बाड़ा मार्ग पर रविवार को सल्लाड़ा से अपने गांव खेतावत बाड़ा घर जा रहे पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह राजपूत की बीच रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सिर और गर्दन में वार करने के अलावा  हत्यारे ने क्रूरता बरतते हुए उनके दोनों हाथ के पंजे काट कर भी अलग कर दिए।