Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: ACB ने IAS नन्नूमल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला को 5 लाख की रिश्वते लेते किया ट्रैप, 16 लाख रुपये मांगे थे

अलवर

राजस्थान एसीबी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए परिवादी से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। एसीबी ने आईएएस नन्नूमल पहाड़िया, आरएएस अशोक सांखला  और एक दलाल को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की डीजी बीएल सोनी की देखरेख में यह पूरी कार्यवाही की गई। इन पर बिना किसी बाधा कि काम करवाने की एवज में 16 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। इससे पहले एसीबी ने अलवर नगर परिषद के सभापति को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  सरकार ने हाल में पहाड़िया का तबादला कर दिया था।