छोटे पर्दे पर सीरियल शुरु होते हैं और बंद भी हो जाते हैं। वहीं कई सीरियलों में काम करने वाले इनके सितारे भी खूब नाम कमाते हैं। यहां तक कि फैंस भी उन्हें असली नाम से नहीं बल्कि किरदार के नाम से जानते हैं। आज के समय में अब दर्शकों की पसंद में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। दर्शक भी अच्छे कंटेंट पसंद करते हैं और साथ ही उन्हें अच्छा अभिनय ही देखना सही लगता है। वहीं टीवी पर काम करने वाले सितारे भी कभी खुद की भलाई सोचते हुए तो कभी कोई और फैसला करते हुए कई बार सितारे शो को अलविदा कह देते हैं या फिर शो बंद हो जाते हैं।