नहीं खिली धूप, कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे लोग हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के मौसम में पिछले कुछ दिनों से रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार रात्रि को भी मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे सड़कें भीग गई। गुरुवार सुबह भी इलाके में कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर पूरा दिन रहा। पूरा दिन धूप नहीं खिली। कड़ाके की ठंड में लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। विशेषकर दुपहिया वाहन चालक ठिठुरते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंंचे।