Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राम्या कृष्णन का जन्मदिन:बाहुबली की मां शिवगामी के रोल के लिए श्रीदेवी थीं पहली पसंद, 6 करोड़ की मांगी फीस तो डायरेक्टर ने कर लिया था राम्या को साइन

‘बाहुबली’ में शिवगामी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस राम्या कृष्णन 51 साल की हो गई हैं। राम्या का जन्म 15 सितंबर, 1970 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने 12 जून, 2003 को तेलुगु फिल्ममेकर कृष्णा वामसी से शादी की। 13 फरवरी 2004 को राम्या ने बेटे ऋत्विक को जन्म दिया, जो अब 17 साल के हो चुके हैं। बता दें कि ‘बाहुबली 2’ के लिए 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करने वाली राम्या के पास करीब 40 करोड़ रुपए की प्रापॅर्टी है।

सवा करोड़ की कार से चलती हैं राम्या

राम्या के पास मर्सिडीज बेंज एस 350 कार है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। राम्या फिलहाल अपनी फैमिली के साथ चेन्नई के इंजमबक्कम में रहती हैं। यहां उनका बंगला है। 2012 में उनके इसी घर से मेड ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की गोल्ड ज्वैलरी चोरी की थी।

राम्या को ऐसे मिली थी बाहुबली

बता दें कि बाहुबली में शिवगामी के रोल के लिए राम्या से पहले श्रीदेवी को अप्रोच किया गया था। लेकिन श्रीदेवी ने इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपए की डिमांड रखी थी। इतना ही नहीं, श्रीदेवी ने 5 स्टार होटल के पूरे फ्लोर को उनके लिए बुक करने के साथ ही मुंबई से हैदराबाद की बिजनेस क्लास की टिकट बुक करने की डिमांड की थी।

बाहुबली के एक दृश्य में राम्या।

बाहुबली के एक दृश्य में राम्या।

पहले से ही ज्यादा बजट में बन रही इस फिल्म के लिए यह फीस और खर्च काफी ज्यादा था। ऐसे में डायरेक्टर राजामौली ने श्रीदेवी की जगह राम्या कृष्णन से बातचीत की। फाइनली राम्या फिल्म में काम करने को तैयार हो गईं और उन्होंने इसके लिए 2.5 करोड़ रुपए लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *