नई दिल्ली
तमिलनाडु के कन्नूर में हुए दुखद हादसे में देश ने अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत को खो दिया। उनके साथ ही इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका और सेना के 11 अधिकारियों का भी निधन हो गया। इस हादसे के बाद पूरे देश में दुख की लहर है।
संसद से लेकर सड़क तक, देश भर में बिपिन रावत और उनके साथ जान गंवाने वाले सभी सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। तमिलनाडु में स्थानीय लोगों ने हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीरों को मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलुर एयरबेस लेकर जा रही एंबुलेंस को देखकर भारत माता की जय के नारे लगाए और उस पर फूलों की बारिश की। इसका वीडियो बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।