नई दिल्ली
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का क्रेज देखने को मिला। स्टेडियम में मौजूद फैन्स को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार है।
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती हैं। दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में ही आमने-सामने होती हैं। स्टेडियम में मौजूद दो फैन ऐसे थे, जिनके हाथ में बैनर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिखा था।