साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक्टर सिद्धार्थ को भारी पड़ गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर इंडिया को पत्र लिखकर एक्टर के ट्वीट को बैन करने की मांग की है। साथ ही उनके बयान को शर्मनाक भी बताया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज करने को भी कहा है।
एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर तक कह दिया है।
वहीं इस मामले में अपनी देते हुए फिल्म अभिनेता कहा है कि उनके ट्वीट में “कुछ भी अपमानजनक नहीं था, अन्यथा पढ़ना अनुचित है।” कुछ भी अपमानजनक इरादा, कहा या संकेत नहीं दिया गया था।