Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक

जिला न्यायाधीश, जिला कलक्टर एवं एसपी की हुई बैठक
श्रीगंगानगर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर द्वारा अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास के कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, केंद्रीय कारागार अधीक्षक मोइनुद्दीन पठान शामिल हुए।
सचिव एडीजे पवन कुमार वर्मा ने बताया कि इस बैठक में जिले की विभिन्न बंदीगृहों में बंद कैदियों के प्रकरणों के निस्तारण जमानत व पैरोल के सम्बंध में चर्चा की गई। साथ ही 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध में भी विचार विमर्श हुआ। जिला न्यायाधीश श्री व्यास ने जिला कलक्टर से लोक अदालत के लिए राजस्व अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण का निर्देश देने व सहयोग की अपील की जिस पर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।