जयपुर
जयपुर की रैली में राहुल गांधी के भारत को हिंदुओं का देश बताने और हिंदू बनाम हिंदुत्व की नई परिभाषा पर विवाद हो गया है। बीजेपी के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने ट्वीट कर की प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी सहित कई नेताओं के बयानों के बाद रविवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सफाई देने के अंदाज में ट्वीट किया।