Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राहुल गांधी की बेरुखी ने भी प्रशांत किशोर को किया दूर! ऐन मौके पर चले गए विदेश

नई दिल्ली

कांग्रेस के साथ लंबी वार्ता के बाद भी उसके साथ न जाने के प्रशांत किशोर के फैसले को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस उनके कुछ सुझावों और मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं थी और इसी के चलते बात नहीं बन सकी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर अपने लिए कांग्रेस में अहमद पटेल जैसा रोल चाहते थे, जिस पर हाईकमान में सहमति बनती नहीं दिखी। लेकिन अब एक नई बात प्रशांत किशोर कैंप की ओर से सामने आई है। पीके के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि राहुल गांधी की पूरी प्रजेंटेशन से बेरुखी ने भी बात को बिगाड़ने का काम किया।