Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेरी बेटी को दरिंदों से बचा लो… कहकर कलेक्टर दफ्तर के बाहर आत्मदाह करने लगी महिला

नई दिल्ली

तमिलनाडु के विरुधुनगर की एक महिला ने कलेक्टर के पास स्थानीय पंचायत प्रमुख सेंथमराय के बेटे सुलेमान पर अपनी नाबालिग बेटी से एक साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपी के पास जाकर शिकायत की तो उन्होंने उनके और उनके परिवारवालों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक उतार दिए। महिला का कहना है कि उसके पास मरने के अलावा और कोई चारा नहीं है। महिला ने कलेक्टर दफ्तर के बाहर आत्मदाह का प्रयास भी किया। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि वह सत्तारूढ़ डीएमके से जुड़ा है। महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राज्य के भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।