Wednesday, October 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राहुल गांधी के आने से ऐन पहले आई ‘किसान कर्जमाफी’ की ये हैरान करने वाली खबर

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजस्थान दौरे से पहले किसान कर्जमाफी का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। इधर राहुल दौरे से ऐन पहले प्रदेश में किसानों के बकाया कृषि कर्ज में बकाया के हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दरअसल, ये आंकड़े आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में दी जानकारी में बताया गया है कि राजस्थान के किसानों पर 1,47,538.62 करोड़ रुपए का कृषि कर्ज बकाया है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया है कि केंद्र के पास किसान कर्ज माफी की कोई योजना फिलहाल नहीं है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से प्राप्त सूचना के अनुसार 30 जून 2023 तक राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में किसानों पर बकाया कृषि कर्ज के आंकड़े बताए हैं।
ये है राजस्थान में कृषि कर्ज के बकाया की स्थिति

  • वाणिज्यिक बैंकों में 1,08,761.67 करोड़
  • सहकारी बैंकों में 15,337.04 करोड़
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 23,439.90 करोड़
  • किसानों पर कुल बकाया – 1,47,538.62 करोड़
    अन्य राज्यों में किसान कृषि कर्ज बकाया की स्थिति –
  • तमिलनाडु – 3,47,217.73 करोड़
  • आंध्र प्रदेश – 2,43,073.03 करोड़
  • कर्नाटक – 1,80,986.97 करोड़
  • महाराष्ट्र – 161471.09 करोड़
  • उत्तर प्रदेश – 171510.92 करोड़
  • हरियाणा – 76630.91 करोड़
  • पंजाब – 73673.62 करोड़ का कृषि कर्ज बकाया है
    ” राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी की पक्षधर है। देश में किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करने पर मजबूर है। सरकार जब धन्ना सेठों का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी भी एक बार सरकार को करनी चाहिए।” — हनुमान बेनीवाल, आरएलपी सांसद