पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम का कोच बनना तय हो चुका है। शनिवार को आई कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले दिग्गज द्रविड़ आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का कोच पद संभाल लेंगे। हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ आधिकारिक घोषणा आना बाकी है। लेकिन उससे पहले दुनियाभर के कई क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी राय जाहिर की और इस पर प्रतिक्रियाएं दी।