Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राहुल वैद्य का दिशा परमार के साथ नहीं है अभी कोई हनीमून प्लान, बोले- शादी के बाद, हम सिर्फ आराम करना चाहते हैं

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ अपनी शादी के लिए तैयार सिंगर राहुल वैद्य ने खुलासा किया है कि उन्होंने अभी तक अपने हनीमून की प्लैनिंग नहीं की है। राहुल और दिशा शुक्रवार (16 जुलाई) को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की जोड़ी तब से सुर्खियों में है जब से वे बिग बॉस 14 का हिस्सा थे। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर दिशा के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। यहां तक कि बिग बॉस 14 के बाद भी दोनों को साथ रोमांस करते हुए स्पॉट किए जाते थे।

राहुल हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं

राहुल ने कहा, “मुझे लगता है कि हम अपने हनीमून के लिए लोनावला जाएंगे क्योंकि आप महामारी के कारण कहीं और ट्रेवल नहीं कर सकते हैं। एक सीरियस नोट पर, हम कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। देखते हैं, हमें यह पता लगाना होगा कि क्या फ्लाइट्स चालू हैं और हमें वीजा मिल जाएगा।”

हनीमून पर यूरोप जाएंगे राहुल-दिशा

राहुल ने आगे कहा, “हमने अभी तक जगह तय नहीं की है, क्योंकि शादी के बाद हम एक हफ्ते के लिए सिर्फ आराम करना चाहते हैं और कुछ भी नहीं। साथ ही, शादी के बाद मेरे कुछ पूर्व कमिटमेंट्स हैं। इसलिए हम इसमें जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। हम शायद कुछ समय बाद अपने हनीमून के लिए जाएंगे। हालांकि, जब हम जाएंगे, तो हम यूरोप में किसी जगह, स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया जाएंगे।”

सभी प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखकर शादी करेंगे राहुल-दिशा

हाल ही में, दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, राहुल ने कहा था, “घर पर डांस और मेहंदी की तैयारी शुरू हो चुकी है। हम हिंदू रीति-रिवाज में शादी कर रहे हैं और शादी के बाद एक गुरबानी शबद भी गाएंगे। हम वैदिक विधि से फेरे लेंगे। शादी में बहुत कम लोग होंगे। हालांकि, हमने कोशिश की है कि अलग-अलग फंक्शन में अलग-अलग लोगों को बुलाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें। हमने अलग-अलग हाल बुक किए हैं। हम सभी प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखकर शादी करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *