मुंबई
हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। इसी तेजी के साथ बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कारोबार के दौरान बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया और सेंसेक्स 60,836 और निफ्टी 18,197 के स्तर तक गया। बाजार आज लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुए है।
सेंसेक्स 452 पॉइंट यानी 0.75% बढ़कर 60,737 पर और निफ्टी 170 पॉइंट यानी 0.94% की तेजी के साथ 18,162 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 60,619 पर और निफ्टी 18,097 पर खुला था।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें M&M के शेयर 5.17%, पावरग्रिड के शेयर 3.41% और ITC के शेयर 3.34% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं मारुति के शेयर में 2.46% की कमजोरी देखने को मिली।