Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिकॉर्ड हाई पर बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स 58100 और निफ्टी 17300 के पार बंद; ऑटो और मेटल शेयर चमके

मुंबई

हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली। सेंसेक्स 277 पॉइंट चढ़कर 58,130 पर और निफ्टी 89 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,323 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 58,194 का और निफ्टी ने 17,340 का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले सेंसेक्स 57,983 और निफ्टी 17,299 पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर्स तेजी के साथ जबकि 11 शेयर्स कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.12% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल के शेयर में 1.20% की गिरावट रही।

BSE पर 1,730 शेयर्स बढ़त के साथ बंद
BSE पर 3,338 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,730 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,464 शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 254 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 514 पॉइंट चढ़कर 57,852 पर और निफ्टी 158 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,234 पर बंद हुआ था।

BSE पर 335 शेयर्स में अपर सर्किट लगा
BSE पर कारोबार के दौरान 225 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 16 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 335 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 176 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा

ऑटो और मेटल शेयर्स ने बाजार में उड़ान भरी
NSE पर ऑटो इंडेक्स 1.02% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर में 5% की तेजी रही। वहीं मेटल इंडेक्स 1.17% की तेजी के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में नेशनल एल्युमिनियम के शेयर 4.69% की बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल

मजबूत आंकड़ों से बाजार में बढ़त

  • पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 20.1% पर पहुंची
  • GST कलेक्शन 1.12 लाख करोड़ के पार रहा
  • वित्तीय घाटा कम हुआ है, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट भी बढ़ा
  • लगातार दूसरे महीने PMI 50 के ऊपर है
  • ग्लोबाल संकेत पॉजिटिव हैं
  • वैक्सीनेशन से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है

दुनियाभर के शेयर बाजार का हाल

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.37% की तेजी के साथ 35,443 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.14% चढ़कर 15,331 और S&P 500 0.28% की बढ़त के साथ 4,536 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *