Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिटायर्ड फौजी ने बच्चों की परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी, महिला ने बच्चों को बुरी तरह पीटा और जेवर लेकर भागी

जयपुर

पहली पत्नी की मौत के बाद 2 मासूम बच्चों को मां का प्यार मिल सके, इसके लिए रिटायर्ड फौजी ने परिवार के कहने पर दूसरी शादी कर ली। इसमें उसके 3 लाख रुपए भी खर्च हो गए। शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन लुटेरी बन गई। वह अपने पति की गैर मौजूदगी में घर पर अकेले 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद दुल्हन मौका पाकर घर में रखा जेवर समेटकर भाग निकली। गहने की कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद पति ने जयपुर के हरमाड़ा थाने में शनिवार देर रात को केस दर्ज कराया है। शादी इसी साल 30 अप्रैल को एक होटल में हुई थी। लेकिन दुल्हन रेखा तीसरे दिन पहली पत्नी के गहने लेकर भाग गई। रामदयाल ने अपने स्तर पर उसे वापस लाने कोशिश की। अब थक हार कर मुकदमा दर्ज करवाया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पत्नी की पिछले साल मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी पिता और बुजुर्ग दादा-दादी पर आ गई। पत्नी की मौत के बाद रिटायर्ड फौजी रामदयाल जाट से परिवार और रिश्तेदार दूसरी शादी करने के लिए कहने लगे। ताकि बच्चों को मां का प्यार मिल सके और उनकी परवरिश हो सके। ऐसे में पीड़ित की मुलाकात ऑफिस से घर लौटते वक्त बस में श्याम सुंदर नाम के व्यक्ति से हुई। उसने रेखा के बारे में बताया। उसके अच्छे परिवार से होने और गरीब होने की बात भी कही। श्याम सुंदर ने पीड़ित से कहा कि शादी का खर्च उठाना होगा।

रेखा जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई है।

रेखा जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई है।

परिचितों का दबाव

पीड़ित के मुताबिक, उनकी रेखा से पहली बार बातचीत हुई। एकबारगी शादी करने से मना कर दिया। लेकिन परिचितों के दबाव में आकर शादी कर ली। इसके लिए पीड़ित ने 3 लाख रुपए श्याम सुंदर को दे दिए। इसके बाद श्याम सुंदर ने 30 अप्रैल के आसपास पीड़ित की रेखा से शादी करवा दी। शादी के बाद ही रेखा ने बुरा सलूक करना शुरु कर दिया।

रेखा को घूमना-फिरना काफी पसंद था।

रेखा को घूमना-फिरना काफी पसंद था।

आते ही झगड़ा शुरू कर दिया था

घर में आते ही दुल्हन ने पीड़ित से झगड़ा करना शुरू कर दिया। एक दिन हाथापाई भी की। शादी के तीसरे दिन पीड़ित के बच्चों को पीटा और जेवर लेकर भाग निकली। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिचितों और श्याम सुंदर के मार्फत रेखा को समझाकर लाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार पीड़ित ने हरमाड़ा थाने पहुंचकर रेखा और श्याम सुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *