Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिया का पॉजिटिव पोस्ट:एक्ट्रेस ने शेयर की अपने बचपन की फोटो, लिखा- मुझे लगा कि मां मुझे चलना सिखा रही हैं, कौन जानता था कि मैं उड़ना सीखूंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर दो पॉजिटिव नोट शेयर किए हैं। इनमें से एक पर उन्होंने अपनी बचपन की फोटो लगाई है। पिछला साल रिया के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा था। उन्होंने न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को खोया, बल्कि अकेले ही काफी मुश्किलों का सामना भी किया। उन पर ड्रग्स का सेवन करने और लेनदेन को लेकर कई आरोप लगे हुए हैं।

रिया चक्रवर्ती ने नोट में लिखा, “और बस ऐसे ही..उसने तूफान का सामना किया, क्योंकि सच में हमेशा सुबह से पहले अंधेरा होता है।” वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने अपने बचपन की फोटो शेयर की और लिखा, ‘मुझे लगा कि मां मुझे चलना सिखा रही हैं, कौन जानता था कि मैं उड़ना सीखूंगी।’

फादर्स डे के मौके पर रिया ने शेयर किया था भावुक पोस्ट

रिया ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पिता के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “हैप्पी फादर्स डे मेरे पापा। आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मैं माफी चाहती हूं कि वक्त मुश्किल भरा रहा। लेकिन मुझे आपकी छोटी बेटी होने पर गर्व है। मेरे डैडी सबसे मजबूत। लव यू पापा- मिष्टी।”

रिया ड्रग्स मामले में हुई थीं गिरफ्तारी

28 साल की रिया चक्रवर्ती तब अचानक विवादों में आ गई थीं, जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत (14 जून) के करीब डेढ़ महीने बाद जुलाई में उनके पिता केके सिंह ने पटना में एक्ट्रेस और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सिंह ने रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने और उनके बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का केस दर्ज कराया था, जो बाद में CBI को सौंप दिया गया।ED ने रिया और उनके फैमिली मेंबर्स समेत 6 लोगों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इसी दौरान ड्रग्स कनेक्शन सामने आया और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। 8 सितंबर को जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया और 30 दिन तक जेल में रहने के बाद 7 अक्टूबर को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *