Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर शोरूम का उद्घाटन

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। यहां एलआईसी आॅफिस के पास सेक्टर नं. 5 स्थित रुद्र कॉम्प्लेक्स मैं रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर शोरूम का उद्घाटन युवा नेता राजेश कंदोई की माता श्रीमती चंद्रभागा कंदोई ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के अवसर पर युवा नेता राजेश कंदोई सहित गंगाधर कंदोई, श्रीमती ईश्वरी देवी कंदोई, मोहनलाल कंदोई,लक्ष्मी कंदोई, श्रीमती कविता कंदोई, रुद्र कंदोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर युवा नेता राजेश कंदोई ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ दीप प्रज्जवलित किया। रिलायंस परिवार द्वारा सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रिलायंस सुपर स्टोर के क्लस्टर मैनेजर राजेन्द्र कुमार व मैनेजर सुभाष सहारण ने बताया कि देश के सबसे बड़े रिटेल ग्रुप रिलायंस स्मार्ट एक एन्क्लूसिव स्टोर है, जो सभी उपभोक्ताओं को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि आय और आकांक्षाओं में बढ़ोतरी की वजह से छोटे शहरों में भी लोग मॉडर्न रिटेल को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिसके चलते नोहर में रिलायंस स्मार्ट सुपर स्टोर का शुभारंभ किया गया है। मार्केटिंग मैनेजर मुक्ता भटनागर ने बताया कि स्मार्ट सुपरस्टोर में प्रत्येक घर में दिन रात काम आने वाला जरूरत का सामान की जो आवश्यकता पड़ती है वह सामान अब एक ही छत के नीचे रियायती दामों के साथ-साथ उच्च क्वालिटी में मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सुपर स्टोर मैं फल और सब्जियां, हर प्रकार का किराने का सामान, डेयरी उत्पादन, प्लास्टिक क्रॉकरी का सामान, बर्तन व अपैरल सहित सभी समान के लिए इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी और मंथली खर्च में भारी कमी होगी। रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर के गुलाब सिसोदिया व दीपक शर्मा ने बताया कि स्टोर पर सामान खरीदने के समय कम से कम एमआरपी से 5 प्रतिशत की छूट सभी दिन के लिए रहेगी। इसी के साथ अगर यदि 1499 रुपये या इससे अधिक की शॉपिंग करते हैं तो चीनी 9 रुपये किलो दी जाएगी। एरिया लोस्स प्रिवेंशन मैनेजर मनदीप सिंह ने स्टोर में फेस मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल व सोशल डिस्टेसिंग की अपील की।