Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिलेशनशिप:अर्जुन कपूर ने जान्हवी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर की बात, बोले- हम मिलते थे पर हमारी कोई बातचीत नहीं होती थी

एक्टर अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी सौतेली बहन जान्हवी कपूर के साथ उनका रिश्ता पिछले कुछ सालों में कैसे बदल गया है। दोनों फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बच्चे हैं। जहां अर्जुन और उनकी बहन अंशुला बोनी की पहली शादी से दिवंगत मोना शौरी के बच्चे हैं, वहीं जान्हवी और उनकी बहन खुशी कपूर बोनी की दूसरी शादी से दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के बच्चे हैं।

अर्जुन और जान्हवी पहले एक दूसरे से मिलते थे पर बात नहीं करते थे

अर्जुन ने जान्हवी से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, “वहां चुप्पी थी। हम मिलते थे, लेकिन हमारे बीच में कोई बातचीत नहीं होती थी, जिसका कोई मतलब हो। जान्हवी ने आगे कहा, “मैंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। हमारे पिता एक ही हैं, हमारा खून एक ही है।” अर्जुन ने उनकी टिप्पणी के लिए उन्हें चिढ़ाया, “खुशी है कि आपने इसे पकड़ लिया।”

अर्जुन और अंशुला के साथ सुरक्षित महसूस करती हैं जान्हवी

जान्हवी ने आगे कहा, “और यह ऐसी चीज है जिसे कोई हमसे दूर नहीं कर सकता है। ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक-दूसरे के घर जाते हैं, या एक-दूसरे की लाइफ के बारे में हर छोटी-छोटी जानकारी रखते हैं। लेकिन अर्जुन भईया और अंशुला दीदी के साथ सुरक्षित महसूस करती हूं। मैं हर दिन यह जानकर जागती हूं कि वो हमेशा मेरे पीछे खड़े हैं, चाहे कुछ भी हो। और मैं उनके बारे में यह बहुत ही विश्वास के साथ कह सकती हूं। “

जान्हवी-खुशी को थी प्यार और अपनेपन की जरूरत- अर्जुन कपूर

अर्जुन ने इससे पहले दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कहा था, “जान्हवी और खुशी को छोटी सी उम्र में मां को खोने का जो सदमा सहन करना पड़ा, वह उनके लिए बहुत ही शॉकिंग था। मैं खुद इस दु:ख से गुजरा हूं तो अच्छे से समझ सकता हूं। उस समय उनके साथ जो परिस्थिति थी, उसकी वजह से मुझे और अंशुला को उनकी जिंदगी में आना जरूरी था। एक सेकंड के लिए आप भी उनकी उस स्थिति को सोचें। अगर उनकी मां मौजूद होतीं तो वैसी सिचुएशन में हम उनकी जिंदगी से दूर भी रहते तो चलता। मगर उस समय उन्हें प्यार और अपनेपन की जरूरत थी। इस असलियत को हम झुठला नहीं सकते। प्यार बांटना बुरी बात नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *