Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिश्ता टूटा:कीर्ति कुल्हारी ने पति साहिल सहगल से अलग होने का किया फैसला, नोट शेयर कर की घोषणा; 5 साल पहले की थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपने पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला किया है। इस बात की घोषणा कीर्ति ने खुद सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर की है। अपने इस नोट में उन्होंने बाताय कि वे दोनों लाइफ में अलग-अलग हो गए हैं। लेकिन, अभी कानूनी तौर पर अलग नहीं हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वे आगे इस बारे में कोई भी स्टेटमेंट नहीं देंगी।

यह फैसला लेना आसान नहीं
कीर्ति कुल्हारी ने नोट में लिखा, “यह सिंपल नोट सभी को बताने के लिए है कि मेरे पति साहिल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। कागजों पर नहीं, जीवन में। यह फैसला लेना किसी के साथ होने के निर्णय से ज्यादा कठिन है। क्योंकि एक साथ आना हर किसी के द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है, जिसे आप प्यार करते हैं और परवाह करते हैं।”

कीर्ति ने आगे लिखा, “किसी के साथ नहीं होने का फैसला दर्द और चोट पहुंचाता है। यह आसान नहीं है। उन सभी लोगों के लिए जो वास्तव में मेरी केयर करते हैं, मैं एक अच्छी जगह पर हूं और आशा करता हूं कि जो भी मेरे जीवन में मायने रखता है, वे भी हैं। मैं इस बारे में आगे कोई कमेंट नहीं करूंगी। अपवर्ड एंड ओनवर्ड … ऑलवेज।”

शादी का करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा
इससे पहले एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बताते हुए कीर्ति ने कहा था, “मीडिया को भी कुछ समय पहले नहीं पता था कि मैं शादी कर चुकी हूं। क्योंकि, मैं कोई बड़ी स्टार नहीं हूं। इसलिए लोग क्यों मुझमें इंटरेस्ट रखेंगे कि मेरी शादी हुई है या नहीं। मुझे फिल्म ‘पिंक’ के बाद कुछ लोग जानने लगे हैं। मैंने ‘पिंक’ रिलीज होने के 3-4 महीने पहले ही शादी की थी। और मैं उन लोगों में से हूं, जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बताते नहीं हैं।” इससे पहले एक अन्य इंटरव्यू में कीर्ति ने कहा था कि उनकी शादी का उनके करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

2016 में कृति और साहिल ने की थी शादी
बता दें कि कृति और साहिल दोनों साथ में काम करते थे। वो दोनों एक विज्ञापन में साथ काम कर रहे थे और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दो महीनों की डेटिंग के बाद कृति ने साहिल को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद 2016 में दोनों की शादी हुए थी। अब शादी के करीब 5 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। कीर्ति ने 2010 में ‘खिचड़ी: द मूवी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल में दिखाई दीं। पिछले साल कीर्ति वेब सीरिज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में नजर आईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *