पति-पत्नी हो या लवर्स जब एक-दूसरे के साथ नए-नए रिश्ते में होते हैं तो समय कैसे बीत जाता है पता ही नहीं चलता। शुरु में तो कपल्स एक दूसरे के साथ खूब बातें करते हैं, समय बिताते हैं लेकिन यही रिश्ता जब पुराना होने लगता है तो अक्सर देखने में आता है कि कपल्स को एक दूसरे से शिकायत होने लगती है कि अब तुम पहले जैसे नहीं रहे। इसके पीछे का कारण होता है कि समय के साथ हम अपने साथी को फॉरग्रांटेड लेने लगते हैं। अक्सर हम काम की वजह से या अन्य कारणों से साथी को समय नहीं दे पाते हैं और इस कारण दोनों के बातचीत की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से धीरे-धीरे रिश्तें में दूरियां आने लगती हैं। ये दूरियां कब रिश्ता टूटने की वजह बन जाती हैं पता ही नहीं चलता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके और पार्टनर के बीच पहले जैसा प्यार नहीं रहा या फिर रिश्ते में गर्माहट कम हो गई है तो आप इन टिप्स को अपनाकर अपने रिश्ते में वापस वही नयापन और रोमांच ला सकते हैं और अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं।