Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रीको औद्योगिक क्षेत्रों में हुए कब्जों पर चलेगा पीला पंजा

बीकानेर.
जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में हुए कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन और रीको के अधिकारी मुहिम चलाकर अतिक्रमण का सफाया करेगा।

संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले कब्जों का सर्वे करवा लिया जाए। बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ रीको औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाए उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। संभागीय आयुक्त मेहरा ने बताया कि रीकों के औद्योगिक क्षेत्र नापासर, खाजूवाला व श्रीडूंगरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर औद्योगिक संगठनों से चर्चा की और संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसीया और विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय समिति के सदस्य रमेश अग्रवाल ने कोटा की तर्ज पर हवाई सेवा विस्तार के लिए निशुल्क भूमि आवंटन करवाने तथा सूखा बंदरगाह बनाने की आवश्यकता जताई। इस पर संभागीय आयुक्त ने रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक पीके गुप्ता को प्रस्ताव बनाने के बाद राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए।

मूलभूत सुविधाओं पर भी हुई चर्चा
बैठक में जिले के रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा की उपलब्धता की चर्चा के दौरान संभागीय आयुक्त ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, साफ.-सफाई और सड़कों की सुविधा रीको उपलब्ध करवाना सुश्चित करें। उन्होंने बताया कि सभी औद्योगिक क्षेत्र में हाई मास्क लाइट और अग्निशमन की सुविधा मिले, इसके प्रस्ताव तैयार करेंं।

ताकि सक्षम स्तर पर इसे मंजूर करवाया जा सके। उन्होंने नापासर औद्योगिक क्षेत्र में काफी समय से निर्माणाधीन 33 केवी जीएसएस का काम पूरा नहीं होने की जानकारी ली और जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियन्ता को जल्द ही इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *