Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रीट पेपर लीक प्रकरण की हो सीबीआई जांच

  • एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    रीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक की सीबीआई जांच करवा इसमें संलिप्त उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग को राज्यपाल के नाम आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक शशांक वालिया ने कहा कि रीट परीक्षा के प्रश्न पत्र के परीक्षा से एक दिन पूर्व शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम से उत्तरदायी अधिकारियों के सहयोग से बाहर निकलने से प्रशासनिक असफलता व गोपनीयता को प्रत्यक्ष रूप से भंग हुई है।