जल जीवन मिशन के कार्यांे में अमानक सामग्री लगा गबन करने का आरोप
by seemasandesh
निर्माण कार्य करने वाली फर्म पर विभागीय अधिकारियों से मिलीभगती करने का आरोप हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रावतसर तहसील की ग्राम पंचायत बुधवालिया के चक 4 केएम में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल संवर्धन योजना में हुए निर्माण कार्यांे में अमानक सामग्री का इस्तेमाल करने व स्वीकृत नक्शा तथा स्वीकृत माप के मुताबिक निर्माण नहीं करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक फर्म की ओर से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर निर्माण कार्य में गबन किया गया। निर्माण की गुणवता की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।