हिंदी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्री रहीं रीना रॉय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 7 जनवरी 1957 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1972 से 1985 तक फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से राज किया। रीना अपने समय की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1972 में बीआर इशारा की फिल्म ‘जरूरत’ से की थी। 65 साल की रीना राय आखिरी बार फिल्म रिफ्यूजी फिल्म में नजर आई थीं।