नई दिल्ली
टीवी का पॉपुलर शो है खतरों के खिलाड़ी। इस शो में हमेशा टीवी के पॉपुलर स्टार्स आते हैं। शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं और उन्हें बतौर होस्ट पसंद भी किया जाता है। वह एक से बढ़कर एक स्टंट लेकर आते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती भी करते हैं। इस साल भी कई पॉपुलर एक्टर्स के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक, श्रीति झा का नाम भी सामने आया है। इन दोनों के नाम सामने आने के बाद से फैंस काफी खुश हैं। सभी सोशल मीडिया पर दोनों को एक्शन करते देखने के लिए एक्साइटेड हैं। सभी कमेंट्स कर रहे हैं कि बहू के रूप में देखने के बाद अब दोनों एक्शन करते हुए कैसी लगेंगी ये देखना दिलचस्प होगा।
क्या टीआरपी में अनुपमा को देगा टक्कर
वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि अब इस शो के आने के बाद टीवी की टीआरपी लिस्ट पर क्या फर्क पड़ेगा। अब तक अनुपमा शो जो टीआरपी की लिस्ट में बाजी मारता है उसे क्या खतरों के खिलाड़ी टक्कर देगा या नहीं क्योंकि खतरों के खिलाड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है और इस शो की टीआरपी भी हमेशा अच्छी आती है।