मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि हकीकत में भी दिखती है। सोनू सूद के फोटोज- वीडियोज और सोशल मीडिया पोस्ट्स खूब वायरल होते हैं औ फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं सोनू सूद भी लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सोनू सूद अपने कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर से दर्शकों का भी दिल जीत लेते हैं। ऐसे में एक बार फिर कोरोना काल के मसीहा कहलाने वाले अभिनेता ने एक बेहतरीन ट्वीट किया है, जिससे वो चर्चा में आ गए हैं।
सोनू सूद का ट्वीट
दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने एक ट्वीट किया, जिस में एक शख्स बाइक पर बैठा है और बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह अंग्रेजी में लिखा है- ‘The Real Hero Sonu Sood Sir (सोनू सूद सर असली हीरो हैं).’ इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में ट्विटर यूजर ने लिखा- ‘इसे कहते हैं सोनू सूद सर के लिए असली क्रेज।’ इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए सोनू सूद ने लिखा- ‘यह पक्का चालान कटवाएगा और बाद में मुझ से ही भरवाएगा।’