भरतपुर।
राजस्थान के भरतपुर जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने चार राज्यों के वांटेड ठग राहुल मेव निवासी नगला आराम सिंह थाना कैथवाड़ा को गिरफ्तार किया है। राहुल गैंग बनाकर देश के कई राज्यों में लोगों के साथ ठगी की वारदात कर रहा था। इसकी गैंग में रेड लाइट एरिया की महिलाएं भी शामिल है। इस गैंग से जुड़े लोग लड़कियों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से फ्रेंडशिप करते थे और फिर सेक्स चैट कर अश्लील वीडियो क्लिप बना लेते थे। इसके बाद वे अश्लील वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर लोगों से रुपये वसूलते थे।