मुंबई
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। रेमो डिसूजा कोरियोग्राफी के साथ ही डायरेक्शन भी कर चुके हैं। रेमो कई डांसिंग शोज भी होस्ट कर चुके हैं और टैंलेंट को हमेशा प्रमोट करते हैं। इस बीच रेमो ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। रेमो डिसूजा ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5 (DID Li’l Master Season 5) के एक कंटेस्टेंट का लोन चुकाया है।