बीकानेर
बीकानेर रेल यात्रियाें के लिए खुशखबर। स्टेशन पर आने वाले यात्रियाें काे दूसरे प्लेटफार्म में जाने में किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए रेलवे ने एक और छह नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगाने का फैसला किया है। वर्तमान में स्टेशन पर दाे लिफ्ट और एक एस्केलेटर लगा हुआ है। अब एक और छह नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगाई जानी है। एडीआरएम ऑपरेशन ए.के. शर्मा ने बताया कि एस्केलेटर पर बुजुर्गाें काे चढ़ने में ज्यादा दिक्कत हाेती है, इसलिए यहां नई लिफ्ट लगाई जाएगी।
इसमें एक साथ 20 यात्री दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। ऐसे ही छह नंबर प्लेटफार्म पर लगाई जाने वाली लिफ्ट में भी 20 यात्री एक साथ दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकेंगे। इस काम पर करीब 30 लाख रुपए खर्च हाेंगे। यह निर्माण कार्य जनवरी में शुरू हाेना प्रस्तावित है, जिसे मार्च तक कंपलीट करने का लक्ष्य रखा गया है। गाैरतलब है कि वर्तमान में दाे-तीन नंबर और चार-पांच नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट और एक नंबर पर एस्केलेटर लगा हुआ है।