Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘रॉकी भाई’ की दीवानी हुईं कंगना, अमिताभ बच्चन से तुलना कर बोलीं – ‘यश ने उस खाली जगह को भर दिया है…’

नई दिल्ली

कंगना रनौत इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी धाकड़ फिल्मों से बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना ने इंडस्ट्री में अपने एटिट्यूड से अलग जगह बनाई है। इतना ही नहीं, कंगना इंडस्ट्री की एक ऐसी हीरोइन बनकर उभरी हैं, जो बिना हीरो के ही 100 करोड़ की फिल्में देती हैं। इसके अलावा कंगना बाकी फिल्मों पर भी टिप्पणी करने से पीछे नहीं रहती हैं। इन दिनों चारों ओर केजीएफ चैप्टर 2 का ही बोलबाला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सुनामी ला दी है। हर कोई रॉकी भाई यानी एक्टर यश की तारीफ करते नहीं थम रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई यश की दमदार एक्टिंग का कायल हो गया है। इसी बीच कंगना ने भी रॉकी भाई की तारीफ में कुछ शब्द कहे हैं, जो खूब चर्चा में हैं।