मुंबई
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के साथ कैमरे के सामने पोज देती हुई देखी जाती हैं। कभी पपराजी के सोशल मीडिया पेज पर उनके लेटेस्ट वीडियो आते हैं तो कभी वह खुद भी शेयर करती हैं। वह कितनी पपराजी फ्रेंडली हैं यह तो उनके फैन्स जानते ही हैं। सोशल मीडिया वर उनके वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। शनिवार की रात को उर्फी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन इस बार वह तस्वीरें खिंचवाने से मना करती रहीं। यही नहीं वह पूरे टाइम अपना चेहरा छुपाती नजर आईं।