Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति, कमाई के मामले में काफी पीछे रह गए मुकेश अंबानी

नई दिल्ली

कमाई के मामले में गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को काफी पीछे छोड़ दिया। अब एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुतातिक, 59 साल के अडानी की संपत्ति 110 अरब डॉलर पहुंच चुकी है, जबकि अंबानी की संपत्ति 97.5 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की संपत्ति में पिछले एक दिन में 3.90 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि अंबानी की संपत्ति में केवल 1.54 बिलियन डॉलर का ही इजाफा हुआ है। 

नंबर वन पर एलन मस्क हैं
दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क हैं। एलन मस्क के पास 260 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेजन के जेफ बेजोस हैं, इनके पास कुल 179 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर  Bernard Arnault, चौथे नंबर पर बिल गेट्स, पांचवे नंबर पर वाॅरेन बफेट, छठे नंबर पर Larry Page और सातवें नंबर पर  Sergey Brin हैं।