Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

19 पैसे के स्टॉक का कमाल, 12 महीने में ही निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 25 लाख रुपये

नई दिल्ली

पेनी स्टॉक में निवेश वैसे तो जोखिम भरा होता है लेकिन रिटर्न देने के मामले में इसका कोई तोड़ नहीं होता। आज हम आपको एक ऐसे ही पेनी शेयर (कीमत में बेहद सस्ता) के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multubagger stock return) दिया है। हम बात कर रहे हैं बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड (BLS Infotech Ltd) के शेयरों की। इस शेयर ने एक साल में अपने निवेशकों को 2,421% का जोरदार रिटर्न दिया है।  

सालभर पहले 19 पैसे थी कीमत
बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड के शेयर प्राइस चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो सालभर पहले 17 मई 2021 को बीएसई पर इस शेयर की कीमत महज 19 पैसे थी। सालभर में यह शेयर बढ़कर 4.79 रुपये (BSE पर 8 अप्रैल 2022 का बंद भाव) का हो गया। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 2,421.05% का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, छह महीने में यह शेयर 33 पैसे (21 अक्टूबर 2021 BSE का बंद भाव) से बढ़कर अब 4.79 रुपये का हो गया। इस दौरान इस शेयर ने 1,351.52 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।