कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 10 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस भव्य शादी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में शादी की तैयारियों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इस लग्जरी होटल के बाहर बड़ी तादाद में शामियाने लगाए जा रहे हैं। कुछ टेंट को मुंबई से भी मंगवाया गया है। कटरीना और विक्की की शादी केफंक्शन 9 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच होटल में होंगे। ऐसे में होटल के मुख्य द्वार पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।