नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि हम पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे, क्योंकि हम आईपीएल 2022 में पहले दो मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार गए हैं। हालांकि, कप्तान रोहित का कहना है कि हम उन मैचों को देख सकते हैं, जिनमें हमने गलती की। कैप्टन कॉर्नर के नए एपिसोड में रोहित शर्मा ने कहा, “हमें वह शुरुआत नहीं मिली जिसकी हम तलाश कर रहे थे और अगर मुझे सब कुछ संक्षेप में बताना है, तो यह उतना ही सरल है, हमने खेल के महत्वपूर्ण पलों को जाने दिया है।”
हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि अब हमें आगे देखना जरूरी है। उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि हम अपना ध्यान केंद्रित रखें, महत्वपूर्ण यह है कि आगे क्या होगा।” रोहित मौजूदा परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ खेलने के बारे में भी सलाह दी। उन्होंने कहा, “इनमें से बहुत से खिलाड़ी पहले मुंबई में नहीं खेले हैं इसलिए मैं उनसे बात कर रहा हूं कि यहां क्या काम करता है। उम्मीद है, हम अपने विचारों को एक साथ रख सकते हैं और सामूहिक प्रदर्शन के साथ आ सकते हैं।”
दो मैचों से कई सकारात्मक पहलू भी मुंबई इंडियंस को देखने को मिले हैं, जहां ईशान किशन ने दोनों मैचों में फिफ्टी ठोकी है, जबकि तिलक वर्मा ने भी पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा। तिलक वर्मा ने 19 साल और 145 दिनों में ऐसा किया और वे सबसे कम उम्र में एमआई के लिए आईपीएल अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और टायमल मिल्स ने विकेट चटकाए थे, जबकि मुरुगन अश्विन और बासिल थम्पी ने महत्वपूर्ण सफलता प्रदान कीं।