नई दिल्ली
पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 14वां लीग मैच खेला जाना है। इस मैच में मुंबई के पास टूर्नामेंट में वापसी करने का मौका है। मुंबई इंडियंस अपने पहले दो मैच हार चुकी है, जबकि कोलकाता की टीम 3 में से 2 मैच जीतने में सफल रही है। ऐसे में ये मुकाबला कांटे का होने वाला है।