लकड़ी के हथियार से हमला कर साधु को उतारा मौत के घाट
by seemasandesh
खाना खाते समय हुआ दोनों में झगड़ा श्री मुक्तसर साहिब। गांव तरखानवाला में बने चांदी नाथ के डेरे में रह रहे दो साधुओं के बीच रात का खाना खाते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक साधु ने अपने साथी साधु की सिर पर लकड़ी का हथियार (खुंडा) मार कर हत्या कर दी गई। वारदात वीरवार रात 10 बजे की है। उधर घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर मलोट की पुलिस व डीएसपी बलकार सिंह सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान साधु तोता नाथ निवासी मोगा के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ के हत्या का केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपित अभी फरार चल रहा है। गांव तरखानवाला निवासी दीप इंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में पुरातन समय से चांदी नाथ का एक डेरा बना हुआ है यहां साधु रहते हैं। वीरवार की रात दो साधुओं तोता नाथ और साधु गोरा उर्फ गौरव निवासी तरखानवाला के बीच रात को खाना खाते समय रात्रि करीब 10 बजे झगड़ा हो गया। बहसबाजी खूनी झड़प में तब्दील हो गई। गोरा उर्फ गौरव ने तोता नाथ के सिर पर लकड़ी के हथियार से जोरदार तरीके से वार किया। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ तोता नाथ की तड़प तड़प मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद गौरव ने गांव के चौकीदार को घटना की सूचना दी। गांव के पंचायत ने सुबह पुलिस को सूचित किया। दीप इंद्र सिंह ने बताया कि डेरे में साधुओं की अदला-बदली होती रहती है। मृतक तोता नाथ तीन महीने पहले डेरे में आया था। जबकि हत्यारोपित तीन साल से डेरे में रह रहा था। आरोपित गांव तरखानवाला का ही रहने वाला है। डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के बयान लिए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित गोरा और गौरव निवासी तरखानवाला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।