Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लखनऊ की टीम में पहुंचे लड़ाई कर चुके दीपक और क्रुणाल, सहवाग ने कहा- अच्छी जोड़ी बनेगी

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 नीलामी के पहले दिन भारतीय युवा खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सबसे महंगे बिके। किशन को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स भी अपनी बेहतर टीम बनाने के लिए नीलामी में बेहतर विकल्प की तलाश में हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्रुणाल पांड्या को 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। इससे पहले लखनऊ ने जेसन होल्डर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा और क्विटंन डिकाक को अपनी टीम में जोड़ लिया है। 

क्रुणाल पांड्या के लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी, लेकिन लखनऊ ने 8.25 करोड़ लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन ये क्रुणाल के फैंस के लिए थोड़ा हैरान करने वाला है। क्योंकि क्रुणाल और दीपक के बीच पहले विवाद रहा है और क्रुणाल के साथ लड़ाई के बाद हुड्डा ने बड़ौदा की टीम छोड़ दी थी। जिसके बाद हाल ही में दीपक हुड्डा को भारतीय टीम से डेब्यू करने का मौका मिला। 
 

इस बीच पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके लिखा, ”हुड्डा और कुणाल की जोड़ी अच्छी होगी। बड़ौदा द्वारा टूटे, लखनऊ द्वारा यूनाइटेड हुए”