Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुखर रहे राहुल बजाज, कारोबार से राजनीति तक में थे सक्रिय

नई दिल्ली

हमारा…बजाज, ये सिर्फ दो शब्द नहीं, बल्कि एक पूरे ब्रांड के सफलता की कहानी है। ये ब्रांड है- बजाज ऑटो और इसे सफल बनाने वाले नायक हैं- राहुल बजाज। राहुल बजाज का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

देश के लीडिंग ब्रांड के लीडर राहुल बजाज ना सिर्फ कारोबारी जगत में कड़े फैसले लेते थे, बल्कि सियासी तौर पर भी मुखर रहते थे।  यही वजह है कि उन्होंने एक कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने भी नरेंद्र मोदी सरकार की तीखी आलोचना की थी।

राहुल बजाज ने कहा था, ‘‘डर का यह माहौल, पक्के तौर पर हमारे दिमाग में है। आप (केन्द्र सरकार) अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद हमें यह विश्वास नहीं है कि आप आलोचना को सराहेंगे।’’