लखनऊ
राजधानी लखनऊ में सोमवार को किसान महापंचायत हुई। इसमें लखीमपुर हिंसा का मुद्दा प्रमुखता से उठा गया। मंच पर हिंसा में मृत किसानों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। योगेंद्र यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अहंकार की बीमारी लगी है। इसका इलाज है जनता ही करती है। बंगाल ने छोटा सा इंजेक्शन दिया था। अब सबसे बड़ा इंजेक्शन लगाना पड़ेगा और वह उत्तर प्रदेश का चुनाव होगा।
वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार मंत्री अजय मिश्र टेनी को हीरो बनाना चाहती है। उसको हम आगरा की जेल में हीरो बनाएंगे। उसने किसानों की हत्या की, वह भी आतंकवादी है। टिकैत ने कहा कि सरकार MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) गारंटी कानून और अन्य मुद्दों पर बातचीत कर ले, नहीं तो हम जाने वाले नहीं है। आने वाले 17 कानून हमारे टारगेट हैं। 26 को हमारा ट्रैक्टर मार्च का प्रोग्राम है। 29 से 2 दिसंबर तक कानून वापस होगा। हम मुकदमों का हिसाब लेकर गांव नहीं जाना चाहते हैं। हम दिल्ली में ही हिसाब कर गांव जाएंगे। सरकार और एलआईयू के लोग बता दें कि हम बातचीत के जरिए हल चाहते हैं।