Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लखीमपुर खीरी कांड पर राजस्थान में उबाल:यूथ कांग्रेस ने योगी-शाह का पुतला जलाया

जयपुर

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में हुई किसानों की मौत की आग राजस्थान तक पहुंच गई है। इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ​प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने और विपक्षी नेताओं को रोकने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सोमवार को जयपुर सहित प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। यूपी के सीमावर्ती जिले भरतपुर और अलवर में दोपहर बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

जयपुर कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस के अलावा सीपीएम विधायक बलवान पूनिया की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस नेता आयुष भारद्वाज और दुष्यंत राज चुंडावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *